शुक्रवार

मुंबई इंडियंस पर राजस्थान की 'रॉयल' जीत

at 20:05

मनोज जैसवाल 
जयपुर ।। बोथा के हरफनमौला खेल की बदौलत राजस्थान
रॉयल्स ने मुंबई इंडियंस को आसानी से 7 विकेट से हरा दिया। बोथा ने जहां एक तरफ 3 विकेट लिए , वहीं 44 रनों की बेहतरीन पारी भी खेली।

इसके पहले 95 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर द्रविड़ 5 रन के निजी योग पर मुनाफ पटेल की गेंद पर सचिन तेंडुलकर के हाथों लपके गए।

इसके बाद शेन वॉटसन ने बोथा के साथ मिलकर पारी को संवारने की कोशिश की और उन्होंने दूसरे विकेट के लिए 39 रन जोड़े। वॉटसन ने 32 गेंदों पर 3 चौकों और 1 छक्के की मदद से 26 रन बनाए। फास्ट बोलर लसिथ मलिंगा की शॉर्ट गेंद को हुक करने के चक्कर में उन्हें विकेट कीपर डेविड जैकब्स ने कैच आउट किया।

इसके बाद बोथा और टेलर ने राजस्थान को जीत की दहलीज तक पहुंचा दिया। हालांकि , 44 रन के निजी स्कोर पर बोथा को पविलियन भेजकर मुनाफ ने राजस्थान को तीसरा झटका दिया। राजस्थान की तरफ से टेलर 13 और मनेरिया 4 रन बनाकर नॉट आउट रहे।

इससे पहले , मुम्बई की टीम निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 94 रन ही बना सकी। राजस्थान रॉयल्स ने टॉस जीतकर मुम्बई को पहले बैटिंग करने के लिए आमंत्रित किया। मुम्बई की ओर से ऐंड्रू साइमंड्स ने सर्वाधिक 17 रन बनाए , जबकि जैकब्स 15 रन , रोहित शर्मा 13 रन , अम्बाती रायडू 11 रन , तेंडुलकर और राजगोपाल सतीश ने 7-7 रन बनाए वहीं केरोन पोलार्ड ने 4 रन , जबकि लसिथ मलिंगा ने एक रन बनाए। इसके अलावा हरभजन सिंह (10) और अली मुर्तजा (2) नॉट आउट लौटे।

राजस्थान की ओर से बोथा ने सर्वाधिक 3 विकेट झटके , जबकि अशोक मेनारिया और अमित सिंह के खाते में 2-2 विकेट आए , वहीं शेन वॉर्न ने एक विकेट चटकाए।
बैटिंग करियर
  बैट्समन स्टेटस R B 4's 6's SR Mat R Avg
शेन वॉटसन कॉट डेवी जैकब्स बोल्ड लसिथ मलिंगा 26 32 3 1 81.25 22 789 56.36
राहुल द्रविड़ कॉट सचिन तेंडुलकर बोल्ड मुनफ पटेल 5 16 0 0 31.25 47 1056 30.17
जे.बोथा बोल्ड मुनफ पटेल 45 39 2 1 115.38 8 224 112
आर.एल. टेलर नॉट आउट 13 18 1 0 72.22 26 613 29.19
अशोक मनेरिया नॉट आउट 4 4 1 0 100 7 108 27
अजिंक्य रहाणे








Dishant Yagnik (W)








शेन वॉर्न (C)








अमित सिंह








स्टुअर्ट बिनी








सिद्धार्थ त्रिवेदी









टारगेट: 20 ओवर में 95 रन कुल स्कोर: 95/3 (18.1)
अतिरिक्त: 2 ( नो बॉल-0, वाइड-1, लेग बाइ-1, बाइ- 0, पेनल्टी-0) रन रेट: 5.23
विकेट गिरे :
1/17 (राहुल द्रविड़, 4.3 ov.), 2/56 (शेन वॉटसन, 11.4 ov.), 3/90 (जे.बोथा, 17.2 ov.)
बॉलिंग
करियर
बोलर O M R W NB WB E/R Mat W Avg
लसिथ मलिंगा 4.0 0 20 1

5 32 51 16.49
मुनफ पटेल 4.0 1 18 2

4.5 37 42 24.31
मुर्तजा अली 4.0 0 15 0

3.75 8 6 34.67
हरभजन सिंह 3.0 0 20 0

6.67 37 43 20.19
राजगोपाल सतीश 1.1 0 5 0

4.29 18 2 61
के. ए. पोलर्ड 2.0 0 16 0
1 8 20 19 23.11
मुंबई इंडियंस टीम:
एंड्रू सायमंड्स, सचिन तेंडुलकर, हरभजन सिंह, मुनफ पटेल, रोहित शर्मा, लसिथ मलिंगा, के. ए. पोलर्ड, अंबाती रायडू, राजगोपाल सतीश, मुर्तजा अली, डेवी जैकब्स
manojjaiswalpbt@gmail.com
  

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें