शुक्रवार

छींक कर निकाल दी सर में लगी गोली, बच गई जान

at 21:37

 मनोज जैसवाल 
जो खबर हम बता रहे हैं वो रजनीकांत की किसी फिल्म का सीन भले ही न हो लेकिन है हकीकत। इटली में एक युवक के सिर में गोली लगी, यवक ने नाक से छींककर यह गोली बाहर निकाल दी। अब उसकी जान बच गई है।



घटना नए साल की शाम की है। 28 वर्षीय डार्को सांगरमानो अपनी गर्लफ्रैंड के साथ नए साल का जश्न मना रहे थे। तभी .22 कैलिबर की एक गोली उनके सिर में आकर लगी। दाएं ओर से सिर में घुंसी यह गोली आंख के पीछे से होते हुए नाक में आकर अटक गई। डार्को ने अस्पताल जाते वक्त छींककर यह गोली नाक से बाहर निकाल दी। जब वो अस्पताल पहुंचा तो उसने डॉक्टरों को बताया कि सिर में दर्द के सिवा उसे कोई और तकलीफ नहीं हो रही है।



डॉर्को का इलाज कर रहे डॉक्टर सिड बैरानो का कहना है कि वो बहुत खुशनसीब था जो उसकी जान बच गई। गोली सिर लगी और आंख के पीछे से घुंसती हुई नाक में जा अटकी। चमत्कारिक रूप से उसने छींक कर यह गोली बाहर निकाल दी। समय पर गोली निकलल जाने से उसकी जान बच गई।




यह घटना इटली के शहर नेपल्स में घटी। नेपल्स नए साल पर पार्टी के दौरान आतिशबाजी और गोलीबारी के लिए जाना जाता है। जश्न में गोलियां भी खूब चलती है। कोई गोली गलती से डार्को को आ लगी होगी। नए साल के जश्न में दो अन्य लोगों को भी 
गोली लगी थी।
manojjaiswalpbt@gmail.com

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें