सोमवार

अब जी-मेल में मेल को ट्रांसलेट कर मनचाही लेंग्वेज में पढ़ें

at 16:50
अपने सर्च इंजन की बदौलत राज करने वाले गूगल ने यूजर्स की सुविधा के लिए जी-मेल में मेल को ट्रांसलेट करने की सुविधा दी है। अब आप महज एक क्लिक से ही अपने इनबॉक्स में आई मेल को मनचाही भाषा में ट्रांसलेट कर सकते हैं। जीमेल के आधिकारिक ब्लॉग gmailblog.blogspot.in पर यह जानकारी दी गई है।

ब्लॉग में बताया गया है कि अब यूजर ईमेल के अंदर ही मैसेज को ट्रांसलेट कर सकता है। पोस्ट में कहा गया है कि कुछ लोगों के सामने विदेशों से मिलने वाले न्यूज लेटर या अन्य मेल को पढ़ने- समझने में दिक्कत आती थी। इस सर्विस के लांच होने के बाद आप अपनी मेल को मनचाही लेंग्वेज में पढ़ सकते है। जब गूगल की इस सर्विस का प्रयोग किया गया तो इसका काफी अच्छा रिजल्ट सामने आया।



कैसे करें इस्तेमालइस सुविधा का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले मेल के डिटेल पेज पर जाये। डिटेल पेज के लेफ्ट हेंड पर दिये गये more ऑप्‍शन पर क्लिक करें। इसमें आपको 'ट्रांसलेट मैसेज' का ऑपशन मिलेगा, इस पर क्लिक करें। इसके बाद उस लेंग्वेज पर क्लिक करें जिसमें आप अपने मेल को ट्रांसलेट करना चाहते हैं। क्लिक करते ही तुरंत आपको मनचाही भाषा में मेल ट्रांसलेट होकर मिल जाएगी। यदि आप अपनी सभी मेल को ट्रांसलेट करना चाहते है तो इसमें यह ऑप्‍शन भी दिया गया है। यदि आप इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो टर्नऑफ का भी ऑपशन दिया गया है। 


Manoj jaiswal

10 टिप्‍पणियां

  1. उपयोगी जानकारी मनोज जी थैंक्स.

    जवाब देंहटाएं
  2. अच्छी जानकारी

    जवाब देंहटाएं
  3. ब्लॉग बुलेटिन की आज की बुलेटिन जानिए क्या कहती है आप की प्रोफ़ाइल फोटो - ब्लॉग बुलेटिन मे आपकी पोस्ट को भी शामिल किया गया है ... सादर आभार !

    जवाब देंहटाएं
  4. उपयोगी जानकारी मनोज जी

    जवाब देंहटाएं
  5. अच्छी जानकारी

    जवाब देंहटाएं
  6. ये तो बहुत ही उपयोगी जानकारी है मनोज जी,सबसे साझा करने के लिए धन्यबाद।

    जवाब देंहटाएं
  7. इतनी अच्छी व उपयोगी जानकारी हमारे साथ साझा करने के लिए आपका बहुत बहुत आभार .... सर...

    जवाब देंहटाएं
  8. ये तो बहुत ही उपयोगी जानकारी है ... आभार इसे साझा करने का ...

    जवाब देंहटाएं