बुधवार

वैज्ञानिकों ने खोजा दिमाग का कंपास वाशिंगटन

at 09:55
वैज्ञानिकों ने खोजा दिमाग का कंपास  वाशिंगटन। वैज्ञानिकों ने मनुष्य के दिमाग में छिपे 'कंपास' का पता लगा लिया है। उनका दावा है कि दिशाओं और रास्तों को पहचानने में व्यक्ति का दिमाग कंपास [दिशा सूचक यंत्र] की तरह काम करता है। यह महत्वपूर्ण खोज डेमेंशिया के मरीजों का इलाज करने में कारगर साबित हो सकती है।  ऑस्ट्रेलिया की क्वींसलैंड यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिकों ने यह खोज की है। उन्होंने पाया कि रास्तों को पहचानने की क्षमता किसी भी व्यक्ति में क्रमश: बढ़ती है। उसके बाद दिमाग रास्तों और किसी भी विशेष स्थान की निशानियों को पहचानने में सक्षम हो जाता है।  वैज्ञानिकों के प्रमुख डॉ. ओलिवर बाउमैन ने बताया कि उन्होंने कुछ लोगों को लेकर एक प्रयोग किया। इस प्रयोग में लोगों को कंप्यूटर की स्क्रीन कुछ विशेष चिह्न दिखाए गए। फिर उन चिह्नों की स्थितियों को बदल दिया गया। ये स्क्रीन फिर से उन लोगों को दिखाई। उसके बाद इनके दिमाग का अध्ययन किया गया। उन्होंने पाया कि दिमाग ने नई जगह स्थानांतरित कर दिए गए चिह्नों को पहचानने में एक कंपास की तरह व्यवहार किया। शोध के परिणाम 'जर्नल ऑफ न्यूरोसाइंस' में प्रकाशित किए गए हैं।
प्रकाशित किया मनोज जैसवाल ने ब्लॉग मजेदार दुनियां के लिय

कोई टिप्पणी नहीं

एक टिप्पणी भेजें