रविवार

धोनी ने वर्ल्ड कप जीतते ही मुंडाया सिर

at 18:14

मनोज जैसवाल-मुंबई।। वर्ल्ड कप की ट्रॉफी हाथ में आने के बाद टीम इंडिया के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने अपना सिर मुंडवा लिया है। वह अब बिल्कुल अलग ही लुक में नजर आ रहे हैं।  



dhoni.jpg


रविवार को धोनी का एक अलग ही रूप नजर आया। धोनी जब अपनी मैन ऑफ द मैच और वर्ल्ड कप की ट्रॉफी के साथ मुंबई में गेटवे ऑफ इंडिया गए, तो हर कोई धोनी के नए लुक को देखकर हैरान रह गया। धोनी ने अपने सिर के बाल कटवा लिए थे।

धोनी ने रातोंरात बाल क्यों कटवाए, इसको लेकर यह भी चर्चा है कि उन्होंने वर्ल्ड कप में जीत की मन्नत मांगी हुई थी।

धोनी के अलावा टीम इंडिया के बाकी खिलाड़ियों ने भी गेटवे ऑफ इंडिया के पास ट्रॉफी के साथ फोटो खिंचवाए।

गौरतलब है कि टीम इंडिया के वर्ल्ड कप जीतने पर प्रेजिडेंट प्रतिभा देवी पाटिल ने उन्हें मुंबई के राजभवन में पार्टी दी है। सभी खिलाड़ी वहां पहुंच रहे हैं।
 

1 टिप्पणी