मंगलवार

आइये जानते है नोकिया के कुछ नए स्मार्टफोन्स और टैबलट के बारे में

at 19:48
आइये जानते है नोकिया के कुछ नए स्मार्टफोन्स और टैबलट के बारे मेंसभी पाठकों को मेरा प्यार भरा नमस्कार। अपने दिए गए वादे के अनुसार इस ब्लॉग पर पोस्टों का क्रम जारी रखते हुए आज की पोस्ट में मैं आपको जानकारी दे रहा हूँ। 'आइये जानते है नोकिया के कुछ नए स्मार्टफोन्स और टैबलट के बारे में''नोकिया ने दुबई के एक इवेंट में कई प्रॉडक्ट्स पेश किए। इनमें नोकिया लूमिया 2520 टैबलट, 6 इंच डिस्प्ले वाले लूमिया 1520लूमिया 1320 स्मार्टफोन और नोकिया आशा 500, 502 और 3G 503 शामिल हैं।




नोकिया लूमिया 2520 टैबलट

इस टैबलट में 1920x1080 पिक्सल रेजॉलूशन वाला 10.1 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। इसमें 218 पीपीआई (पिक्सल/इंच) पिक्सल डेंसिटी है। नोकिया के इस पहले टैबलट के डिस्प्ले में गरिला ग्लास 2 का इस्तेमाल किया गया है। इस पर धूप में भी आसानी से देखा जा सकता है। इसमें 2.2 गीगाहर्त्ज क्वॉड-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 800 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। यह विंडोज आरटी 8.1 प्लैटफॉर्म पर चलता है।



32 जीबी इंटरनल स्टॉरेज के साथ 32 जीबी तक का माइक्रो-एसडी कार्ड भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें माइक्रो-सिम लगाया जा सकता है। इसमें 4जी एलटीई कनेक्टिविटी है। नोकिया के सीईओ स्टिफन इलोप ने कहा कि इस वक्त 80 फीसदी टैबलट में केवल वाई-फाई का ऑप्शन है। इसमें पीछे की तरफ f/1.9 अपर्चर के साथ 6.7 मेगापिक्सल्स का कैमरा है, जिससे फुल एचडी विडियो रेकॉर्ड किया जा सकता है। 2 मेगापिक्सल्स का एचडी क्वॉलिटी वाला फ्रंट कैमरा भी है। इसमें बैटरी 8000mAh की है।





नोकिया पावर कीबोर्ड टैबलट के कवर का भी काम करता है और यह खोलने पर ट्रैकपैड के साथ फुल कीबोर्ड बन जाता है। इसमें 2 यूएसबी पोर्ट भी हैं और यह 5 घंटे तक की एक्स्ट्रा बैटरी लाइफ भी देता है। इस टैबलट की कीमत 499 डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 31,000 रुपए) है। इसे सबसे पहले अमेरिका और यूके में उतारा जाएगा। यह काले, सफेद, नीले और लाल रंग में मिलेगा। कीबोर्ड की कीमत 149 डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 9,200 रुपए है।)

नोकिया लूमिया 1520 

इस स्मार्टफोन 1920x1080 पिक्सल्स रेजॉलूशन वाला 6 इंच का फुल एचडी डिस्प्ले है। इसमें 368 पीपीआई (पिक्सल/इंच) पिक्सल डेंसिटी है। इसमें 2.2 गीगाहर्त्ज क्वॉड-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 800 क्वॉड-कोर प्रोसेसर है। इसमें प्योरव्यू टेक्नॉलजी के साथ 20 मेगापिक्सल्स का कैमरा है। इसमें ऑप्टिकल इमेज स्टैबिलाइजेशन भी है। लूमिया 1520 में 4 माइक्रोफोन्स हैं। इसके साथ एक नया ऐप नोकिया स्टोरी टेलर है, जो हेयर मैप इन्फर्मेशन के साथ आपकी पिक्चर्स को जोड़ता है। इसमें 32 जीबी इंटरनल स्टॉरेज के साथ 64 जीबी तक का मेमरी कार्ड स्लॉट भी है। इसके साथ स्काईड्राइव पर 7जीबी का क्लाउड स्टॉरेज मुफ्त मिलेगा। इसमें नोकिया बीमर नाम का एक फीचर है, जिससे आप एसएमएस या ईमेल पर केवल एक लिंक भेज कर अपनी स्क्रीन शेयर कर सकते हैं। इसकी कीमत 749 डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 46,200 रुपए) है। इसकी बिक्री सबसे पहले हॉन्ग कॉन्ग, सिंगापुर, अमेरिका, चीन, फ्रांस, जर्मनी और यूके में शुरू होगी।

नोकिया लूमिया 1320

यह नोकिया लूमिया 625 जैसा ही है। हालांकि इसमें 1280x720 पिक्सल्स रेजॉलूशन वाला 6 इंच का एचडी डिस्प्ले है। इसमें 245 पीपीआई (पिक्सल/इंच) पिक्सल डेंसिटी है। 1.7 गीगाहर्त्ज ड्यूल-कोर क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगर एस4 प्रोसेसर और 1 जीबी रैम है। 8 जीबी इंटरनल स्टॉरेज है और 64 जीबी तक का मेमरी कार्ड लगाया जा सकता है। इसके साथ 7 जीबी का क्लाउड स्टॉरेज मुफ्त है। इसमें 5 मेगापिक्सल्स के कैमरे के साथ फ्रंट कैमरा भी है। इसकी कीमत 339 डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 21,000 रुपए) है। बैटरी 3400mAh की है। इसकी बिक्री सबसे पहले भारत समेत एशिया के कई देशों और यूरोप में शुरू होगी।

नोकिया आशा 3G 503, 502 और 500

नोकिया आशा 502 और 503 में 5 मेगापिक्सल्स कैमरा है। आशा 500 में 2 मेगापिक्सल्स कैमरा है। आशा 503 में 3जी कनेक्टिविटी भी है। इसमें स्क्रीन पर डबल टैप से फोन स्लीप मोड से बाहर आ जाएगा। इसके बाद कैमरा ओपन करने के लिए स्क्रीन पर स्वाइप करना होगा। स्क्रीन पर देर तक उंगली दबाने से फ्लैश, वाइट बैलंस जैसी सेटिंग आ जाएंगी। 502 और 503 सिंगल सिम के साथ-साथ ड्यूल-सिम में भी मिलेंगे।

आशा फोन्स की कीमत

नोकिया आशा 500 की कीमत 69 डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 4,200 रुपए) है। नोकिया आशा 502 की कीमत 89 डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 5,500 रुपए) है। नोकिया आशा 503 की कीमत 99 डॉलर (भारतीय मुद्रा में करीब 6,100 रुपए) है। इनकी बिक्री सबसे पहले अफ्रीका, एशिया-पसिफिक और मिडल ईस्ट में शुरू होगी।

आशा फोन्स पर वॉट्स ऐप

आशा फोन्स पर बेहद पॉप्युलर मेसेजिंग ऐप्लिकेशन वॉट्स ऐप भी इस्तेमाल किया जा सकेगा। वॉट्स ऐप आशा फोन्स पर अगले महीने से आ जाएगा।

 Manoj jaiswal

32 टिप्‍पणियां

  1. बहुत अच्छी जानकारी ,मनोज जी .आभार .

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. prveen gupta जी, पोस्ट पर टिप्पणी के लिए ह्रदय से आभार।

      हटाएं
  2. अच्छा आर्टिकल मनोज जी थैंक्स.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. Prem Raj जी, पोस्ट पर टिप्पणी के लिए ह्रदय से आभार।

      हटाएं
  3. बहुत अच्छी जानकारी

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. हरीश बिष्ट जी, पोस्ट पर टिप्पणी के लिए ह्रदय से आभार।

      हटाएं
  4. उत्तर
    1. देवेन्द्र सिंह जी, पोस्ट पर टिप्पणी के लिए ह्रदय से आभार।

      हटाएं
  5. अच्छी जानकारी ,मनोज जी थैंक्स.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. Dinesh shukla जी, पोस्ट पर टिप्पणी के लिए ह्रदय से आभार।

      हटाएं
  6. आपकी यह उत्कृष्ट प्रस्तुति कल गुरुवार (24-10-2013) को "ब्लॉग प्रसारण : अंक 155" पर लिंक की गयी है,कृपया पधारे.वहाँ आपका स्वागत है.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. राजेंद्र जी, ह्रदय से आभार।

      हटाएं
  7. टैबलट और फोन्स की अच्छी जानकारी ,मनोज जी थैंक्स.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. Geeta Sexenaजी, पोस्ट पर टिप्पणी के लिए ह्रदय से आभार।

      हटाएं
  8. उत्तर
    1. प्रशांत मिश्रा जी, पोस्ट पर टिप्पणी के लिए ह्रदय से आभार।

      हटाएं
  9. आज की बुलेटिन भैरोंसिंह शेखावत, आर. के. लक्ष्मण और ब्लॉग बुलेटिन में आपकी इस पोस्ट को भी शामिल किया गया है। सादर .... आभार।।

    जवाब देंहटाएं
  10. अच्छी जानकारी ,मनोज जी .

    जवाब देंहटाएं
  11. बहुत अच्छी जानकारी ,मनोज जी .

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. राजीव कुमार झा जी, पोस्ट पर टिप्पणी के लिए ह्रदय से आभार।

      हटाएं
  12. उत्तर
    1. नीलिमा शर्मा जी, पोस्ट पर टिप्पणी के लिए ह्रदय से आभार।

      हटाएं
  13. उत्तर
    1. धीरेन्द्र सिंह भदौरिया जी, आपका मेरे इस ब्लॉग पर स्वागत है। पोस्ट पर टिप्पणी के लिए ह्रदय से आभार।

      हटाएं
  14. बहुत उम्दा जानकारी मनोज जी .

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. अरुण सक्सेना जी, पोस्ट पर टिप्पणी के लिए ह्रदय से आभार।

      हटाएं
  15. बहुत अच्छी जानकारी ...

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. उमेश सक्सेना जी, पोस्ट पर टिप्पणी के लिए ह्रदय से आभार।

      हटाएं
  16. बहुत उम्दा जानकारी

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. Subhash Gupta जी, पोस्ट पर टिप्पणी के लिए ह्रदय से आभार।

      हटाएं
  17. आपको ये जानकर अत्यधिक प्रसन्नता होगी की ब्लॉग जगत में एक नई ब्लॉग डायरेक्टरी डायरेक्टरी शुरू हुई है।
    जिसमें आपके ब्लॉग को तकनीकी ब्लॉग्स की श्रेणी में शामिल किया गया है। सादर ..... आभार।।

    जवाब देंहटाएं