बुधवार

अब नए फेसबुक की नई न्यूज़ फीड अब इंडिया में भी

at 15:22
 भारत में फेसबुक यूज़र्स के लिए खुशखबरी है। अब भारत में फेसबुक यूज़र्स नई न्यूज़ फीड पा सकते हैं। नए डिजाइन का ऐलान मार्च में किया गया था। इस न्यूज़ फीड में बड़ी फोटो के साथ विज़ुअल पर ज्यादा जोर दिया गया है।

नए यूज़र इंटरफेस में कैप्शन के साथ बड़ी और बेहतर फोटो दिखती हैं। इसमें फोटो के आस-पास काफी खाली जगह भी है, जिससे फोटो पर पूरा ध्यान जाता है।

ऐसा लगता है कि न्यूज़ फीड का नया लुक गूगल प्लस को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है। इसमें आर्टिकल और विडियो के थम्नेल के साथ-साथ फॉन्ट भी बड़ा दिखता है।

लेफ्ट पैन में प्रोफाइल, पेज और ग्रुप के लिंक के साथ चैट बार है। नए लुक में इस पैन को छिपाया नहीं जा सकता है। इसमें अगर आपके दोस्तों में से कई लोग एक ही चीज़ शेयर करते हैं, तो उसकी जानकारी टेक्स्ट की जगह उसकी फोटो के साथ मिलेगी। नए लुक में एक खास बात यह है कि आप चुनिंदा अपडेट्स पा सकते हैं।

नई न्यूज़ फीड फेसबुक के सभी यूज़र्स को धीरे-धीरे मिलेगी। लेकिन आप फेसबुक की वेटिंग लिस्ट में शामिल होकर इसे जल्दी पा सकते हैं। इसके लिए यहां क्लिक करिए और खुलने वाले पेज पर सबसे नीचे जाइए। यहां आपको रिक्वेस्ट के साथ ही पता चल जाएगा कि आपके किन-किन दोस्तों ने नई न्यूज़ फीड अपनाई है मैने  तो इसमे अपना नाम शामिल कर लिया है आप भी इसमे शामिल हो सकते हैं


Manoj jaiswal

20 टिप्‍पणियां

  1. अच्छी जानकारी

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. दिनेश जी, पोस्ट पर कमेन्ट के लिए आभार।

      हटाएं
  2. उत्तर
    1. हरीश बिष्ट जी,पोस्ट पर कमेन्ट के लिए आभार।

      हटाएं
  3. रोचक व् नयी जानकारी धन्यवाद.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. राजन जी,पोस्ट पर कमेन्ट के लिए आभार।

      हटाएं
  4. उत्तर
    1. पोस्ट पर कमेन्ट के लिए आभार।

      हटाएं
  5. शानदार ज्ञानवर्धक जानकारी

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. पोस्ट पर कमेन्ट के लिए आभार।

      हटाएं
  6. अच्छी जानकारी मनोज जी,थैंक्स.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. पोस्ट पर कमेन्ट के लिए आभार।

      हटाएं
  7. आप शामिल हो गए हैं हम भी शामिल होते हैं.

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. पोस्ट पर टिप्पणी के लिए आभार

      हटाएं
  8. बढ़िया जानकारी के लिए शुक्रिया :)

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. तुषार जी,पोस्ट पर टिप्पणी के लिए आभार

      हटाएं
  9. बहुत शानदार उपयोगी जानकारी

    जवाब देंहटाएं
    उत्तर
    1. प्रेम जी,पोस्ट पर टिप्पणी के लिए आभार

      हटाएं
  10. उत्तर
    1. हर्षवर्धन जी,पोस्ट पर टिप्पणी के लिए आभार।

      हटाएं